Skip to content Skip to footer

About our Beloved (God)

वैसे तो भगवन की संपूर्ण जीवन यात्रा को पन्नों पर समेटना बहुत दुरुह कार्य है अतः जो लोग उनसे पूर्णतः अनभिज्ञ हैं उनके लिये भगवन के जीवन की कुछ आधारभूत सूचनाओं का संग्रह इस प्रकार है –

  • सांसारिक नाम – श्री रघुवंश प्रसाद पाण्डेय
  • अवतरण दिवस – 1 अप्रैल सन् 1937 स्थान – बराँव (मऊगंज)
  • प्रारंभिक शिक्षा – बराँव से तत्पश्चात्, 9वीं – 10 वीं सुदरपुरखा (मऊगंज) से नौकरी/सेवा में नियुक्त – (1963-64) – नागपुर
  • संसार से मोहभंग – भगवन के पिता श्री के मृत्योपरांत (1973-74)
  • ईश्वर व आत्मिक खोज का काल – (1974-1978)
  • प्रथम बार कूड़ा प्रस्थान – बैसाख 1978 में पूर्णतः सन्यास/संसार त्याग – सन् 1980 में देह त्याग/देवलोकागमन 30 दिसंबर 2024, सोमवती अमावस्या

इस प्रकार भगवन ने इस संसार में अपने सांसारिक जीवन के 40 वर्ष अपने परिवार के साथ व्यतीत किये और कुछ ऐसी परिस्थितियाँ निर्मित हुई जिन्होंने उन्हें सर्वस्व त्याग कर ‘ईश्वर’ व ‘स्व’ की खोज हेतु प्रेरित किया। समस्त संसार व सांसारिक रिश्तों को त्याग कर वे अपने स्वयं के संसार, अपनी तपोस्थली में प्रस्थान कर गए और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। ऐसी यात्रा रही हमारे आराध्य की इंसान से भगवान बनने की ।

भगवन की जय हो..